फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिले में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले दस से 24 जनवरी 2027 तक नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के तहत 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति, भाषा और प्रवास से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे और ऑनलाइन स्व-गणना में भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। एक से पांच मार्च तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सभी व्यक्तिगत जानकारियां जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीय रखी जाएंगी। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें