फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाल कटाना भी हुआ महंगा, ब्लेड और शेविंग फोम के बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक तनाव का दिख रहा असर, आम आदमी की जेब पर बढ़ रहा बोझ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मची उथल-पुथल का असर अब आम आदमी की जेब के साथ-साथ फरीदाबाद के सैलून और ब्यूटी पार्लरों पर भी दिखने लगा है। पिछले एक महीने में ब्लेड, शेविंग फोम, वैक्स, हेयर जेल और विभिन्न प्रकार की क्रीम के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके चलते अब स्थानीय निवासियों को बाल कटवाने और फेशियल कराने जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ रही हैं।

कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट

इस महंगाई के पीछे का मुख्य कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। प्लास्टिक के डिब्बे और बोतलें आदि बनाने वाली कंपनी के मालिक गिरीराज सिंह ने कहा कि क्रीम, लोशन, शैम्पू और जेल को सुरक्षित रखने वाले प्लास्टिक के डिब्बे प्लास्टिक रेजिन्स से बनते हैं, जो कि एक पेट्रोलियम बाय-प्रोडक्ट है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण इन उत्पादों की पैकेजिंग लागत में 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है, जिसका सीधा बोझ अब उपभोक्ताओं पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन


सैलून और पार्लर संचालकों की जुबानी

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सामान महंगा होने के कारण वे पुरानी दरों पर सेवाएं देने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि अब नाई ने बाल काटने के दाम 80 से बढ़ाकर 100 जबकि सेविंग के दाम 30 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए हैं। इसी प्रकार से ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं के हेयर कटिंग के दाम 100 से बढ़ाकर 140 और वैक्सिंग के दाम 150 से बढ़ाकर 200 कर दिए गए हैं।

सेक्टर-15 के गणेश नाई ने बताया कि एक महीने में शेविंग और हेयर कटिंग से जुड़े हर सामान के दाम बढ़े हैं। जो ब्लेड पहले 15 रुपये का मिलता था, वह अब 20 रुपये का हो गया है। 220 वाला शेविंग फोम अब 260 रुपये में मिल रहा है, जबकि 100 रुपये का हेयर जेल 120 से 130 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


अजरौंदा की ब्यूटी पार्लर संचालक पायल ने बताया कि जेली, वैक्स और लोशन के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं। 100 रुपये में मिलने वाली फेशियल क्रीम अब 110 से 115 रुपये की आ रही है। वहीं, 70 वाला वैक्स 80 रुपये में और 150 वाला वैक्स अब 165 रुपये का हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें