फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बार-बार होने वाले बिजली के फॉल्ट से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे हैं अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहरवासियों को जल्द ही बार-बार होने वाले बिजली के फॉल्ट से निजात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत काम जोरों पर है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एनआईटी एक स्थित सब डिवीजन में अभी तक 200 केवी के पांच ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।

सब डिवीजन के कर्मचारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोग हीटर का इस्तेमाल अधिक करते हैं। एसी भी चलती हैं। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर फ्यूज हो जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जरूरत अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। अभी तक बी, के, जी और जे ब्लॉक तथा नेहरू ग्राउंड में ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बेयर कंडक्टर और इंसुलेटर केबल भी लगाई जा रही हैं, जिससे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी। बेयर कंडक्टर बिजली को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है, जबकि इंसुलेटर बिजली के प्रवाह से सुरक्षित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें