फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन बच्चों का रस्सी से गला घोंटकर पिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और दो बच्चों की मौत, एक 8 साल का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में सामने आया मामला, घरेलू कलह माना जा रहा कारण

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में तीन बच्चों का 32 साल के डेयरी संचालक कर्मवीर ने गला घोंट दिया। तीनों को मरा समझकर कर्मबीर ने खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार अल-सुबह लगभग 5 बजे परिवार के अन्य लोगों ने सभी को देखा तो 8 साल के निशांत व 6 साल की सृष्टि की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर सृष्टि की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मबीर का अपनी पत्नी चंचल से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी चंचल से संपर्क करने का प्रयास टीम कर रही है। परिवार के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मबीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था। कर्मवीर डेयरी चलाता था। पत्नी चंचल से बीते कई महीनों से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी और कभी यहां आ जाती थी। शुक्रवार सुबह कर्मबीर के परिवार के एक व्यक्ति लगभग 5 बजे उसके घर आए तो उसे फंदे के सहारे लटका पाया। बाद में अन्य लोग इकट्ठा हुए। तीनों बच्चे छवि 10 साल, निशांत 8 साल, सृष्टि 6 साल भी बेसुध पड़े थे। सभी को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां निशांत व सृष्टि का गंभीर हालत में आईसीयू में इलाज शुरू किया गया। वहीं कर्मवीर व छवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान सृष्टि की भी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे नेकपुर गांव के सरपंच के जरिये पुलिस को मामले की सूचना मिली। धौज थाने से पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। यहां से कर्मवीर व छवि के शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि कर्मवीर ने अल-सुबह तीनों बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया। उसे लगा कि बच्चे मर गए हैं तो खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

वारदात से पहले बनाया वीडियो
शुक्रवार अल-सुबह बच्चों का गला घोंटकर खुद आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में वह अपनी पत्नी चंचल, सास बबली, ज्योति, पूजा, पूनम आदि पर आरोप लगा रहा है। वीडियो में कर्मवीर ने कहा कि उनके परिवार ने कभी थाने के चक्कर नहीं लगाए थे। लेकिन चंचल उर्फ चंदा व उसके परिवार के लोगों ने जीना दूभर कर दिया है। इन्हीं के चलते कर्मवीर ने बच्चों की हत्या कर खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों व परिवार के लोगों के अनुसार कर्मवीर की शादी 13 साल पहले गाजीपुर की रहने वाली चंचल उर्फ चंदा से हुई थी। बीते डेढ़ साल से कर्मवीर और चंचल में काफी विवाद चल रहा था। इसी के चलते वे अलग भी रहने लगे थे। 7 दिन पहले भी इनमें झगड़ा हुआ था। इस सबसे सामाजिक तौर पर हो रही मानहानि को लेकर कर्मवीर परेशान था। तीनों बच्चे उसी के पास रहते थे। डेयरी चलाकर वो बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें