फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित निर्णय और नैतिकता का आधार है गीता: रेणु भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का सोमवार शाम समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि गीता का अनुसरण आज पूरे विश्व के लोग कर रहे हैं।
श्रीमद्भगवत गीता ग्रंथ को विश्व में मनुष्य जीवन के सफल जीवन में सर्वोपरि माना जा रहा है। गीता हमें जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने श्रीमद्भागवत गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम के पश्चात् सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें गीता के अठारह अध्यायों का सार, महाभारत के प्रमुख प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश, तथा आधुनिक जीवन में गीता के संदेश की प्रासंगिकता को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों तथा सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया और कहा गया कि गीता सम्मान, संतुलन और गरिमा का पाठ पढ़ाती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सम्मान और सामंजस्य आवश्यक है, जो गीता के संदेश में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि वे गीता के ज्ञान को जीवन, परिवार और समाज में व्यवहारिक रूप से अपनाएँ और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


समारोह में भाजपा के बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से गीता—जो भारतीय सभ्यता का 5000 वर्ष पुराना ज्ञान–स्रोत है—आज नई पीढ़ी के बीच पुनः व्यापक रूप से स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश मानव जीवन के संघर्ष, कर्तव्य, प्रेम और न्याय को अत्यंत स्पष्टता से समझाता है। उन्होंने कहा कि गीता का प्रत्येक अध्याय और प्रत्येक पृष्ठ जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है और समाज को नैतिक, संतुलित एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की दिशा प्रदान करता है।
विज्ञापन




इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों सभी स्कूलों के टीचरों और छात्र-छात्राओं एवं कई सामाजिक सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल सिंगला, रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित अन्य कई अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें