नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में करीब पांच माह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक की पत्नी ने कोतवाली सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गाजियाबाद के विजय नगर निवासी सुमन ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति राजेश कुमार ऑटो रिक्शा चलाते थे। 23 जून को जब वह ऑटो रिक्शा लेकर नोएडा आए थे तो सेक्टर-57 में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलावस्था में राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ दिन पहले उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो