फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़े में लगाई आग, एनआईटी-5 और सेक्टर-22 में फैला धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी, दमकल विभाग की टीम ने बुझाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में बुधवार दोपहर रोडवेज जीएम और जिला परिषद की सीईओ शिखा के मकान के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगाने वाले का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट के पीछे खुले में पड़े कूड़े के बड़े ढेर में भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से कूड़े से उठने वाला बदबूदार धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

स्थानीय निवासी दिनेश और विक्रम ने बताया कि मछली मार्केट के पीछे सरकारी जमीन खाली पड़ी है। आसपास के लोग प्रतिदिन अपने घरों का कूड़ा यहां फेंक देते हैं। इसके अलावा कूड़ा उठाने वाले भी शहर से कूड़ा इकट्ठा कर इसी जगह पर जमा कर देते हैं। इससे कूड़ा कापी ज्यादा इक्ट्ठा हो गया है। बुधवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस ढेर में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे पूरे कूड़े में फैल गई। आग लगने के कारण कूड़े से भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा और बदबू पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन


एनआईटी दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एनआईटी फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां और सेक्टर-15 व सेक्टर-25 दमकल केंद्र से एक-एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अज्ञात लोगों के आग लगाने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें