फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज हटाया जाएगा बाटा आरओबी के नीचे से अतिक्रमण, निगम ने नोटिस किए चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बाटा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे आग लगने के बाद नगर निगम ने यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों और खोखों पर दोबारा नोटिस चस्पा किए और अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इसके साथ ही नीलम फ्लाईओवर के नीचे बने अवैध निर्माणों पर निगम की ओर से नोटिस चस्पा किए गए। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को जब निगम की टीम नोटिस लगाने पहुंची तो मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी जताया। उनका कहना था कि आग में पहले ही उनका भारी नुकसान हो चुका है और ऐसे में उन्हें दुकानें हटाने के लिए अधिक समय दिया जाना चाहिए। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सुरक्षा मानकों के खिलाफ है और इसे हटाना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें