फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को ज्वैलर्स व बेटे का दोस्त बता कर ठग लिए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अम्मा नमस्ते, मैं आपके बेटे का दोस्त हूं। आपके बेटे और बहू हमारी दुकान पर आते-जाते हैं। आप कहां जा रही हो। यह कह कर बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास स्कूटी सवार दो ठगों ने बुजुर्ग महिला पिस्ता देवी को बातों में उलझा लिया। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी व दो हजार रुपये नकद ठग कर फरार हो गए। दोनों आरोपियों के चले जाने के थोड़ी देर बाद जब महिला को होश आया तो उन्होंने रो-रोकर आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। लोगों ने आसपास के सीसीटीवी को जांचा तो बिना नंबर के स्कूटी पर दो युवक उसके साथ दिखाई दिए। घटना की शिकायत अग्रसेन पुलिस चौकी में की गई। पुलिस मामला दर्ज छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के आसपास इस तरह के ठग गिरोह के सदस्य पिछले कई दिनों से सक्रिय हैं। बल्लभगढ़ बस स्टैंड के समीप ठगों ने एक सप्ताह में तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस तीनों मामलों में शिकायत दर्ज कर लिया है, मगर उनका सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपी ठग लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को बल्लभगढ़ के त्रिखा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला पिस्ता देवी पत्नी राजकुमार को भी आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया। बुजुर्ग महिला अपनी बेटी सोनिया को बस स्टैंड छोड़ने गई थी। लौटते समय जब वह टैगोर गार्डन के पास पहुंची तो स्कूटी सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। उन्होंने पिस्ता देवी को नमस्ते करते हुए कहा कि वो उनके बेटे के दोस्त हैं।
विज्ञापन

उन युवकों ने महिला को बताया कि उनकी ज्वैलर्स की दुकान हैं और उनके बहू और बेटे अक्सर उनकी दुकान पर आते रहते हैं। ठगों ने उन्हें बातों में उलझा कर कहा कि उन्होंने जो सोने की चेन व अंगूठी पहन रखी है, वह उनकी बहू ने उनकी दुकान से ही बनवाई है। दोनों युवकों ने बातों बातों में महिला को उलझा कर वजन करने के बहाने उनकी चेन व अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद आरोपी उन्हें पास ही एक गली में ले गए और वहां से उनकी सोने की चेन, अंगूठी व दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। अग्रसेन चौकी पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें