फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के साथ 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गोल्ड लोन देने वाली कंपनी से एक व्यक्ति ने करीब 30 लाख रुपये की ठगी की है। कंपनी के प्रबंधक संजीव कुमार की शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-65 गुरुग्राम निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी गोल्ड लोन देती है। इसका कार्यालय सेक्टर-29 में है। उनके इसी कार्यालय पर अमर नगर निवासी वशिष्ठ तिवारी ने 20 फरवरी 2020 को उनसे संपर्क किया था। वशिष्ठ ने उन्हें बताया कि उसका गोल्ड एक अन्य कंपनी के पास गिरवी रखा हुआ है और इसकी एवज में 31 लाख रुपये लोन लिया हुआ है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि यदि उसे फायदा हो तो वह उस कंपनी से गोल्ड लेकर उनकी कंपनी में दे सकता है। संजीव कुमार ने उसे लोन पर कम ब्याज दर लगाने की बात कही। इसके बाद संजीव ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दीं। उनकी कंपनी ने तिवारी को करीब 30 लाख रुपये लोन के रूप में दे दिए। तिवारी ने उनसे कहा था कि वह एक-दो दिन में उक्त कंपनी से उनकी कंपनी में गोल्ड ट्रांसफर करा देगा। आरोप है कि तिवारी ने न तो संजीव की कंपनी को गोल्ड ट्रांसफर कराया और न ही रुपये वापस किए। जब इस बाबत उससे बात की गई तो धमकी दी। सेक्टर-31 से एएसआइ बिजेंद्र ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें