फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। नगर निगम ने इसके लिए 26 गांवों का चयन किया है। इनका क्षेत्रफल, जनसंख्या, वहां से मिलने वाला राजस्व, पंचायतों की आय आदि का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। ब्यौरा मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही ये गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे। सीमा विस्तार के बाद निगम के वार्ड भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम प्रदेश में सबसे पुराना है। इसका गठन 1994 में किया गया था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल थे। पहले नगर निगम चुनाव में 25 वार्ड थे। वर्ष 2010 में सीमा विस्तार के बाद वार्ड बढ़कर 35 और 2017 में हुए चुनाव में 40 हो गए। आबादी बढ़ने के कारण इन वार्डों का क्षेत्रफल छोटा कर नए वार्डों का गठन किया गया। एक बार सीमा विस्तार भी हुआ। इस बार खेड़ी गुजरान, सरूरपुर, समयपुर, नंगला जोगियान, सीकरी, जाजरू, खंदावली, मलेरना, साहूपुरा, चंदावली, मुजेड़ी, मिर्जापुर, नीमका, बड़ौली, भतौला, खेड़ी खुर्द, खेड़ी कलां, बादशाहरपुर, टिकावली, तिलपत, प्याला, फरीदपुर, ददसिया, कौराली, रिवाजपुर व बिंदापुर को शामिल करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें