फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 34 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से दो सगे भाई गिरफ्तार, विदेशी ठगों को दे रखा था मोबाइल का एक्सेस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी हिमांशु और ओमबीर के रूप में हुई है। इन जालसाजों ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक व्यक्ति से झांसा देकर करीब 34 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दी थी कि अगस्त 2025 में फेसबुक पर स्टॉक मार्केट की मास्टर क्लास का विज्ञापन देखकर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। वहां उसे भारी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में निवेश कराया गया। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी, तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओमबीर टेलीग्राम के जरिए विदेश में बैठे ठगों के संपर्क में था। उसने अपने मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड कर फोन का पूरा एक्सेस विदेशी अपराधियों को दे रखा था। ठगी के लिए इस्तेमाल सिम कार्ड हिमांशु के नाम पर था। हिमांशु (बी.एससी पास) पेशे से ड्राइवर है और ओमबीर (12वीं पास) सेल-परचेज का काम करता है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है ताकि ठगी की रकम बरामद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें