फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में एक सप्ताह में 27 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 97 लाख बरामद, 343 शिकायतों का हुआ निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चार अप्रैल से दस अप्रैल के बीच तीन साइबर थानों (एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़) की टीमों ने 27 ठगों को दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96,67,859 रुपये की राशि बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर छह मुकदमों में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि 343 लंबित शिकायतों का निपटारा करते हुए विभिन्न बैंक खातों में मौजूद 4,01,383 रुपये फ्रीज कराए गए। आरोपियों में राशिदुल, मोहित, सोनू मीणा, कुलदीप मीणा और अमन कुमार जैसे शातिर नाम शामिल हैं, जो अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग रहे थे।
विज्ञापन


डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर दी गई सूचना से ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा पीड़ित अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें