फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केवाईसी के नाम पर बैंककर्मी बनकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईटी इलाके के रहने वाले कारोबारी से 14 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदबाद। साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर बैंक खाते की केवाईसी कराने के बहाने कारोबारी से 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने कारोबारी और उनके परिवार के लोगों के बैंक खातों से ये रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास हुआ तो बैंक मैनेजर ने कॉल कर खाता ब्लॉक कराया और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत एनआईटी दो इलाके के रहने वाले कारोबारी जितेश ने दी है। 14 अगस्त को इन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले की प्रोफाइल पर इंडियन ओवरसीज बैंक का लोगो था। मैसेज में नोटिस और एपीके फाइल थी। उसमें लिखा था कि आपका बैंक खाता आज बंद हो जाएगा, इसे बचाना है तो तुरंत एपीके फाइल डाउनलोड कर केवाईसी कराओ। कारोबारी ने मैसेज को बैंक से आना मानकर फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद पेज खुला तो उसमें डिटेल भर दी। आरोप है कि ठगों ने उनके बैंक खाते का पिन नंबर और पासवर्ड पूछा तो उन्हें शक हो गया और पेज बंद कर दिया। बाद में 15 अगस्त को कारोबारी के बेटे के ज्वाइंट खाते और पत्नी के बैंक खाते से 14,01,879 रुपये कटने के मैसेज आए। तब ठगी का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें