फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोल्ड बिडिंग के नाम पर 7.90 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गोल्ड बिडिंग के नाम पर 7.90 लाख की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज भोपाल का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप पर मैसेज व लिंक भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। सेक्टर-89 निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया फिर आरोपियों ने लिंक भेजकर कहा कि वे गोल्ड में बिडिंग कराते हैं। न्यूजीलैंड गोल्ड ग्रुप में शिकायतकर्ता को जोड़ा गया, जहां हर दिन लोग रुपये निवेश कर अपने मुनाफे के मैसेज डालते थे। शिकायतकर्ता ने भी झांसे में आकर 790687 रुपये निवेश कर दिए। बाद में रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें