फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन सौदे में 35 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने जमीन के सौदे के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इरोज गार्डन निवासी प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई कुलदीप ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की एक जमीन को अपना बताकर सौदा किया था। 3 फरवरी को कुलदीप के साले नितिन भड़ाना और उसकी पत्नी भारती उनके घर से पांच लाख रुपये टोकन मनी लेकर गए थे। 26 फरवरी को जमीन का इकरारनामा करते समय प्रताप सिंह ने कुलदीप को 10 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और 10 लाख रुपये नकद दिए। अगले दिन 27 फरवरी को नितिन भड़ाना कथित तौर पर उनके घर से 10 लाख रुपये नकद और ले गया। इस तरह कुल 35 लाख रुपये दिए गए।
इकरारनामे के अनुसार, शेष रकम देकर 10 मार्च तक बैनामा कराना तय हुआ था। प्रताप सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो कुलदीप टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया। प्रताप सिंह ने बताया कि कुलदीप ने इसी जमीन का इकरारनामा 28 नवंबर 2025 को कुणाल भाटी के साथ भी कर रखा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें