फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्विस रोड पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हालत गंभीर, कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी बल्लभगढ़ में 18 अक्तूबर की रात युवक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान मनोज (20) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मेंडू गांव का निवासी है और मुजेड़ी गांव में किराये के मकान में रहता है। मनोज आईएमटी बल्लभगढ़ स्थित स्टड्स कंपनी में नौकरी करता है। 18 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे वह किसी काम से आईएमटी बल्लभगढ़ आया था। पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क के साथ बने सर्विस रोड को पार करते समय उसे एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। मनोज को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर मनोज के मामा बृजेश मौके पर पहुंचे। वे उसे पहले सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल रेफर कर दिया। अब उसका इलाज एनआईटी फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल के भाई पिंकू सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें