फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन लोगों से 7.62 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों के खातों से 7 लाख 62 हजार 840 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एनआईटी निवासी हिना जुनेजा का 5 नवंबर को रात्रि ड्यूटी में फोन हैक हो गया। उनके खाते से 10 बार में 10-10 हजार रुपये निकल गए। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के 68 वर्षीय बुजुर्ग को 12 नवंबर को वॉट्सएप पर गैस बिल अपडेट न करने का संदेश मिला। एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके आधार कार्ड से 4.95 लाख रुपये ठगे गए। सीकरी निवासी पदम बहादुर के खाते से 12 नवंबर को बिना ओटीपी साझा किए 1,67,840 रुपये ठगे गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों मामलों में धारा 318(4) बीएनएस के तहत जांच शुरू हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें