फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगे चल रहे वाहन से दूरी नहीं रखने पर आठ महीने में 15 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सड़क पर वाहन चलाते समय आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखना जरूरी है। इसके बावजूद कई चालक इस नियम की अनदेखी करते हैं। यातायात पुलिस ने जनवरी से अगस्त 2026 तक आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी नहीं रखने के मामले में 15 चालान किए हैं।
विज्ञापन


वाहनों के बीच पर्याप्त फासला नहीं होने पर आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे चालक को संभलने का समय नहीं मिल पाता। इससे पीछे से टक्कर होने और अन्य वाहन चालकों के भी हादसे की चपेट में आने का खतरा रहता है। तेज रफ्तार और कम दृश्यता के दौरान यह लापरवाही अधिक जोखिम भरी हो सकती है। ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि चालकों को आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखनी चाहिए। इससे अचानक ब्रेक लगने पर वाहन नियंत्रित करने का समय मिलता है और हादसों की आशंका कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें