फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रवासी पक्षियों का शिकार करने वाले चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोटला झील में प्रवासी पक्षियों व जल मुर्गियों को बना रहे थे निशाना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रसिद्ध कोटला झील (आकेड़ा–कोटला झील) में प्रवासी पक्षियों और जल मुर्गियों के अवैध शिकार के मामले में नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना आकेड़ा पुलिस ने बीते वर्ष दिसंबर में दर्ज मुकदमे के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला वन्य जीव संरक्षण निरीक्षक रजनेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी जाल बिछाकर झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों और जल मुर्गियों का शिकार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र अब्दुल गफूर, वहीद पुत्र उस्मान उर्फ कालू, मुजाहिद उर्फ मुज्जी पुत्र सब्बीर अहमद और राजूदीन उर्फ सिराजुदीन पुत्र जगमाल निवासी गांव आकेड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि कोटला झील में सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। वे लंबे समय से जाल लगाकर इन पक्षियों का शिकार करते थे और उन्हें बाजार में बेचकर अवैध रूप से पैसे कमाते थे। पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को जाकिर, वहीद, राजूदीन, मुजाहिद सहित उनके अन्य साथी जावेद, वसीम, रमजानी और हब्बल ने झील में जाल बिछाकर पक्षियों को पकड़ा था, लेकिन वन्य जीव विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही वे मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद 7 फरवरी को जब आरोपी दोबारा जाल लगाने पहुंचे, तो वन्य जीव विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से दो जाल बरामद किए गए। चारों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें