फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 146 हो गई है। वहीं, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे वार्ड के साथ इमरजेंसी में बेड मिलना मरीजों के लिए मुश्किल हो गया है। मरीज को दाखिल करने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बीके की बात करें तो यहां पर ओपीडी में सौ से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा है। बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत बुखार से पीड़ित हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि मौसम में बदलाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मलेरिया विभाग की ओर से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। लार्वा की जांच कर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। कई जगह टीम के सदस्य स्वयं लार्वा को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें