फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग थाना इलाके में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। सूरजकुंड रोड पर बृहस्पतिवार रात पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव अनंगपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है। मनीष मानव रचना शिक्षण संस्थान में चपरासी की नौकरी करता था।
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में गुरुग्राम रोड पर 22 वर्षीय सोनू को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में बाटा मोड़ निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह पत्नी प्रीति के साथ बाइक से जनता कॉलोनी जा रहा था। बाटा-हार्डवेयर के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष उछलकर एक तरफ जा गिरा, जबकि प्रीति सिर के बल सड़क पर गिर गई। सुभाष उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष ने आरोपी कार चालक की गाड़ी का नंबर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना शहर बल्लभगढ़ के पटेल नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता किशोर राय (50) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें