फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार नागरिक सुविधा केंद्र व दो सामुदायिक चौपालों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों और शहरी बस्तियों में सामाजिक और धार्मिक आयोजन करने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा नगर निगम


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। शहर और गांवों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम करोड़ों रुपये की लागत से चार बड़े विकास कार्यों को पूरा करेगा। निगम ने इनके लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें चार नागरिक सुविधा केंद्र व दो सामुदायिक चौपाल शामिल हैं।

इन परियोजनाओं का मकसद न केवल शहरी जीवन को सरल बनाना है बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सामुदायिक ढांचे को सुदृढ़ करना है। इन कार्यों के पूरा होने से हजारों लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और उन्हें रोजमर्रा की सेवाएं अधिक सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होंगी। अधिकारियों के अनुसार, वार्ड नंबर 16 स्थित गांव भांकरी में गुर्जर चौपाल और शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। यह चौपाल ग्रामीणों के लिए सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक बैठकों का मुख्य केंद्र बनेगी। स्थानीय लोग यहां विवाह समारोह, बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके साथ स्वच्छता के लिए शौचालय ब्लॉक भी बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा और साफ-सुथरा माहौल मिलेगा।
विज्ञापन



नगर निगम की योजना के तहत दो अलग-अलग कार्यों में कुल चार नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से दो केंद्र सेक्टर-14 और 15ए स्थित जल कार्य परिसर में तैयार होंगे। इसके साथ ही बाकी दो केंद्र ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड नंबर 34 के सेक्टर-8 सामुदायिक केंद्र और सेक्टर-7 वार्ड कार्यालय में बनाए जाएंगे। सुविधा केंद्रों के निर्माण से लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, संपत्ति कर भुगतान और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिकों को अब उनकी ही कॉलोनी और वार्ड में सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी और आम जनता को घर के पास शासन का अनुभव मिलेगा। यह पहल सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


इसके साथ ही वार्ड नंबर-17 स्थित गांव फतेहपुर चंदेला में लंबे समय से जर्जर हो चुकी चौपाल को तोड़कर नई चौपाल बनाई जाएगी। चौपाल ग्रामीण समाज के लिए एक अहम स्थान मानी जा रही है, जहां बैठकों, सामुदायिक कार्यक्रमों और निर्णयों की प्रक्रिया होगी। पुराने ढांचे की जर्जर स्थिति के कारण लोग असुविधा महसूस कर रहे हैं। नई चौपाल बनने से ग्रामीणों को एक आधुनिक और सुरक्षित जगह मिलेगी, जो सामाजिक एकजुटता और आपसी संवाद को और मजबूत करेगी।


पारदर्शिता के साथ विकास की पहल


नगर निगम फरीदाबाद की ओर से इन परियोजनाओं की प्राथमिक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आगे का काम तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यों की निगरानी सीधे तौर पर की जाएगी, ताकि निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। सरकार और प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक धन का उपयोग जनता की सीधी जरूरतों पर होना चाहिए और यह परियोजनाएं उसी सोच का हिस्सा हैं। इन विकास कार्यों की खासियत यह है कि इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों जरूरतों का ख्याल रखा गया है। इन परियोजनाओं से यह साफ है कि फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जब ये परियोजनाएं पूरी होंगी तो लोग सीधे तौर पर इसका फायदा महसूस करेंगे और शहर-गांव के जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।
विज्ञापन

वर्जन



फरीदाबाद के विकास के लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। सभी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं। -नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें