फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद एक मामले में आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दूसरे मामले में आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को दर्ज शिकायत में व्यक्ति ने बताया था कि वह घर पर सोलर पैनल लगवाने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटा रहा था। इसी दौरान सोलर पैनल लगाने के नाम पर उससे 4 लाख 47 हजार 888 रुपये ठग लिए गए। जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोलर पैनल बेचने का काम करता था। शिकायतकर्ता से संपर्क होने के बाद उसने लालच में आकर पैसे तो ले लिए लेकिन सोलर पैनल नहीं लगाया। उसने ठगी की रकम अपनी बहन के खाते में जमा करवाई थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



दूसरे मामले में महिला ने शिकायत दी कि 24 जुलाई को उसका फोन अचानक हैक हो गया और बैंक खाते से 1,13,000 रुपये निकल गए। पुलिस ने राजस्थान निवासी मनोज को गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति के खाते से 22 अगस्त को 89,900 रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी आकाश माहौर और आशुतोष रतनाकर उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों पड़ोसी हैं। आशुतोष ने आकाश का बैंक खाता लेकर उसे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाते में ठगी की 89,900 रुपये की रकम आई थी। दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें