फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्राहक से ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में एक खाताधारक व तीन कॉलिंग कर ठगी करने वाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फ्लिपकार्ट के ग्राहक को कॉल कर कंपनी कर्मचारी बनकर डिलीवरी से पहले पेमेंट कराने के नाम पर ठगी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने इन आरोपियों को गाजियाबाद व नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद, कविनगर निवासी जमशेद, मेरठ न्यू एकता नगर निवासी आशुतोष महमना, मेरठ के रोशनपुर डोरली निवासी पिंटूपाल और पल्लव पुरम निवासी नीतेश सिंह के तौर पर हुई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जमशेद खाताधारक है, जबकि बाकी तीनों आरोपी कॉलिंग का काम करते हैं। आरोपियों से कॉलिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले मोबाइल व सिम बरामद किए गए हैं। आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई थी। फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से एक मोबाइल ऑर्डर किया था। जिस दिन फोन डिलीवर होने वाला था एक दिन उसके पास कॉल आई थी कि आपको मोबाइल की पेमेंट डिलीवरी से पहले करनी होगी। आरोप है कि ठगों ने उसके पास क्यूआर कोड भेजा, जिस पर उन्होंने 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब फ्लिपकार्ट का डिलिवरी बॉय मोबाइल डिलीवर करने आया तो वो भी मोबाइल की पेमेंट करने को कहने लगा। उसे कहा गया कि पेमेंट तो कुछ दिन पहले ही की है तो बोला कि फ्लिपकार्ट को कोई पेमेंट नहीं मिली। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें