फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए घर से निकली थीं पूर्व डीजी की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी के लिए घर से निकली थीं पूर्व डीजी की पत्नी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आरपीएफ फरीदाबाद ने मंगलवार को दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन की रहने वाली 79 वर्षीय महिला को परिवार से मिलवा दिया। महिला की पहचान मुरेल लिडल के रूप हुई है। वह सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक एवी लिडल की पत्नी हैं। जो घरेलू कलह से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने के लिए घर से निकली गई थीं।
मुरेल लिडल अपने परिवार के साथ हजरत निजामुद्दीन में रहती हैं। 14 दिसंबर को किसी बात से नाराज होकर खुदकुशी के लिए घर से निकल गई थीं। वह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करना चाहती थी, लेकिन वह हजरत निजामुद्दीन से मेवाड़ एक्सप्रेस में चढ़ गई। ट्रेन के बल्लभगढ़ स्टेशन रुकने पर महिला वहां उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देर शाम तक मुरेल लिडल के घर न पहुंचने पर उनके परिजनों ने थाना हजरत निजामुद्दीन पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस संबंध में आरपीएफ के वरिष्ठ डीएसपी ने व्हाट्सएप पर थाना प्रभारी श्वेत कमल को फोटो भेजी। थाना प्रभारी ने एसआई आनंद कुमार, सिपाही चंदरपाल और विकास ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम को मुरेल बल्ल्लभगढ़ स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के निकट बैठी मिली। श्वेत कमल ने इसकी जानकारी मुरेल की बेटी स्वप्ना लिडल को दी। वह अपनी मां को लेने बल्लभगढ़ पहुंच गई। आरपीएफ थाना प्रभारी श्वेतकमल ने बताया कि मुरेल लिडल ने लॉकडाउन होने के बाद से घर से नहीं निकल पाई थीं। इस वजह से वह अवसाद का शिकार हो गई हैं। इसी को लेकर वह घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें