फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व एसीपी ने पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा पर पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एसीपी सुरेश कौशिक ने भाजपा से जुड़े पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा पर मारपीट कराने और झूठे मामलों में फंसाने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह पूरा विवाद पारिवारिक मतभेद के बाद शुरू हुआ।

कौशिक के अनुसार वर्ष 2016 में उनके बेटे रोहन की शादी टेकचंद शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के संबंध खराब हो गए और स्वाति अपने मायके सेक्टर-37 में रहने लगीं। आरोप है कि 8 जून 2022 को मेहरौली में रोहन के साथ स्वाति और उसके परिजनों ने मारपीट की जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


इसके बाद जुलाई 2022 में स्वाति ने सराय ख्वाजा थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। कौशिक का दावा है कि इस केस में उनके परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और एक बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 25 जुलाई 2025 को अदालत में पेशी के दौरान उन्हें धमकाया गया, जबकि 2 फरवरी 2026 को अदालत परिसर में उनके साथ मारपीट की गई। कौशिक का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वहीं पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें