फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेवा संकल्प शिविरों में पेंशन से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों में ड्राइंग व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बल्लभगढ़ एमसीएफ कार्यालय में लगे शिविर में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पेंशन संबंधी आवेदनों में सहायता दी गई। वहीं, स्कूलों में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत पौधरोपण, ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना है। शिविर में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी अनिल खान ने अपने पिता अमीरउद्दीन खान की वृद्धावस्था पेंशन बनवाई। ऊंचा गांव निवासी बब्बन सिंह और उनकी पत्नी शोभा देवी की भी पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसी तरह कालीचरण भाटी ने अपने पिता प्रेम नारायण की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान कराया। बल्लभगढ़ निवासी पिंकी ने भी शिविर में पेंशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की। लाभार्थियों ने शिविर में एक ही स्थान पर मिली सहायता के लिए प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ड्राइंग व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता दयानंद स्कूल में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं और सामुदायिक जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। जिले के कई अन्य सरकारी और निजी स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें