अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने एमएमडीए पर खाली जगह पर लगे हुए पेड़ों को काटने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यहां 100 के करीब पेड़ व पौधे थे जिन्हें एमएमडीए की तरफ से काट दिया गया है।
लोगों का कहना है कि एफएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे इसलिए खरपतवार को हटाया गया है। जमीन को समतल करके यहां पर पेड़ लगाने का काम किया जाएगा। शुक्रवार को एफएमडीए की ग्रीन बेल्ट वाली जमीन पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि हम लोगों ने यहां पर कई पौधे लगाए थे जिन्हें एफएमडीए की तरफ से काट दिया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम लोगों ने मिलकर यहां पौधे लगाए थे। एफएमडीए के अधिकारियाें का कहना है कि यहां अवैध रूप से नर्सरी चल रही थी उसको हटाया गया है।