फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थाने के मालखाने से हथियार चोरी के मामले में पांच आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी होने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी अमित कुमार, बलवान, विपिन कुमार, सचिन और राहुल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले जिला अदालत से इन सभी की जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाने के मालखाने से हथियार गायब होने के बाद गांव करनेरा निवासी मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह थाने में अप्रेंटिसशिप कर रहा था। जांच में आरोप लगा कि मोनू ने मालखाने से चोरी किए गए हथियार अलग-अलग लोगों को बेच दिए थे। इसी मामले में गिरफ्तार अमित, बलवान, विपिन, सचिन और राहुल पर चोरी के हथियार खरीदने का आरोप था। पुलिस का दावा है कि मालखाने से चोरी हुए सभी 32 हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद पांचों आरोपियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां उनकी जमानत मंजूर हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें