फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चालान की फीस भरो, फिर पार्किंग वाले को दो मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (आशीष मणि त्रिपाठी)। वाहन पकड़े जाने पर पहले चालान की फीस भरो फिर गाड़ी ले जाने पर पार्किंग वाले को मोटी रकम दो। आरटीए द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद वाहन चालकों के साथ कुछ ऐसा हो रहा है। पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मनमानी किराया वसूलने पर वाहन चालकों को दो गुनी मार झेलनी पड़ रही है। यही नहीं किराया वसूलने के बाद पार्किंग ठेकेदारों द्वारा कोई रसीद भी नहीं दी जाती। इसकी शिकायत आने पर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फ्रोजन फ्रूट का कारोबार करने वाले दीपक गोयल ने बताया कि उनके पास बोलेरो है। दो माह तक काम न होने के कारण उनकी गाड़ी खड़ी थी। इसके कारण दो माह का रोड टैक्स नहीं भर पाए थे। चार-पांच दिन पूर्व गाड़ी निकाली तो आरटीओ ने गाड़ी पकड़ ली और उसका चालान काट दिया। पकड़ने के बाद आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर ने गाड़ी को एक पार्किंग में खड़ी करवा दी। दीपक गोयल ने बताया कि उन्होंने रोड टैक्स और चालान की फीस भर दी। इस दौरान तीन दिन उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी रही। बृहस्पतिवार को जब दीपक गोयल पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी लेने गए तो पार्किंग ठेकेदार ने प्रतिदिन सात सौ रुपये पार्किंग चार्ज के हिसाब 2100 रुपये मांगे। दीपक ने बताया कि जब उन्होंने पार्किंग चार्ज के रूप में ली जा रही रकम की रसीद मांगी तो ठेकेदार ने मना कर दिया। 2100 रुपये देने के बाद ही ठेकेदार ने गाड़ी ले जाने की बात कही। इसे लेकर दीपक अग्रवाल जिला परिवहन अधिकारी के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने आरटीए इंस्पेक्टर से बात कर पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसी तरह बल्लभगढ़ बस अड्डा स्थिति पार्किंग का भी मामला आया था। जहां पर पकड़े जाने के बाद खड़े किए आटो चालक से पार्किंग ठेकेदार ने वसूली कर टेंपो जाने दिया। ऐसे कई मामले और भी सामने आ चुके हैं जिसमें पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मनमाने पैसे वसूले जाते हैं। अधिकांश मामलों में लोग डर के मारे शिकायत भी नहीं करते हैं। जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि अगर अवैध तरीके से किसी पार्किंग में वसूली की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका ठेका निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें