फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फायर कर्मियों की हड़ताल दो दिन आगे बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फायर ब्रिगेड कर्मियों की मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रही। हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को दो दिन आगे बढ़ा दिया है। अब यह हड़ताल आज और शनिवार को भी जारी रहेगी।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई, तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को भी सम्मान नहीं मिल रहा। इस दौरान लोगों में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देना शामिल है। इसके साथ ही जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें