फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय महिला महाविद्यालय में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। महाविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों का विवरण जारी किया है। यह जानकारी जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्या के कार्यालय द्वारा दी गई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए पाठ्यक्रम में 240 सीटें निर्धारित की गई हैं, जो सबसे अधिक हैं। इसके अलावा बी.कॉम में 160 सीटें तथा बी.एससी में 80 सीटें उपलब्ध हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीबीए और बीटीटीएम में 60-60 सीटें तय की गई हैं। वहीं बीएजेएमसी और बीसीए में 40-40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी महाविद्यालय ने पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए हैं। एम.कॉम और एमए अर्थशास्त्र में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं अपने करियर को नई दिशा दे सकती हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। प्रवेश की तिथि, समय और अन्य दिशा-निर्देश उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें