फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गर्मी का मौसम शुरू होते ही खेतों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पृथला विधानसभा के गांव बुखारपुर में रविवार को 4 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हाई वोल्टेज तार से निकली एक चिंगारी ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया।

गांव बुखारपुर निवासी गगनदीप ने बताया कि रविवार को उनके खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 4 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी है। सरपंच सुखबीर ने बताया कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार से गुजारिश करते हैं कि किसान का जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें