संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईएएफ) ने फरीदाबाद के डिप्टी लेबर कमिश्नर अजयपाल डूडी के दोबारा कार्यभार संभालने पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए अजयपाल डूडी ने स्पष्ट किया कि श्रम विभाग उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।