फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दमकल विभाग के पास कर्मचारियों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग के पास करीब 25 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। जिले में कुल छह फायर स्टेशन हैं और प्रत्येक स्टेशन पर करीब चार दमकल गाड़ियां तैनात हैं। इनमें हर स्टेशन पर एक फोम टेंडर भी शामिल है, जिसका उपयोग केमिकल से लगी आग को बुझाने में किया जाता है। सह छह स्टेशन सेक्टर- 15ए, सेक्टर- 31, एनआईटी, सेक्टर- 25, सेक्टर- 69 और बल्लभगढ़ में स्थित हैं।

संसाधनों के बावजूद विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग को करीब 350 कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 115 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इन्हें अलग-अलग शिफ्टों में बांटा गया है, जिससे ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त दबाव बनता है और कई बार कर्मियों को लगातार शिफ्ट करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

हमने इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा हाईराइज इमारतों में आग की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए विशेष गाड़ियों की भी मांग की है। - यदुवेंद्र, अग्नि सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें