फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाजीपुर रोड पर कंपनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। थाना डबुआ क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर शनिवार रात टेक्नो ब्राइट कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग रात करीब 9 बजे लगी, जब कंपनी परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
सूचना मिलते पर दमकल विभाग के कर्मियों ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, कंपनी में लोहे पर जंग रोकने के लिए केमिकल युक्त तेल मशीन के जरिए लगाया जाता है। उसी मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की। कंपनी के एक अन्य प्लांट में कार्यरत कर्मचारी सुमित ने बताया कि वह अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी उन्होंने कंपनी के भीतर से धुआं निकलते देखा। जब वह अंदर पहुंचे तो मशीन जल रही थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। सुमित ने बताया कि कंपनी में शाम साढ़े 8 बजे तक सभी कर्मचारी काम खत्म कर जा चुके थे। उस समय केवल एक गार्ड गेट पर मौजूद था, जिसे भी आग का पता नहीं चला। दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ मशीनें पूरी तरह जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
थाना डबुआ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें