फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय शोरूम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वाईएमसीए चौक के पास सेक्टर-11 स्थित मान्यवर कपड़ों के शोरूम में बृहस्पतिवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना के समय शोरूम के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद शोभित चावला ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक शोरूम से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से शोरूम के बाहर दीवार खड़ी किए जाने के कारण शोरूम को खाली करने की तैयारी चल रही थी। पीछे की ओर से कपड़ों को बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी और माल ले जाने के लिए वाहन भी आने वाला था लेकिन उससे पहले ही आग लगने की घटना हो गई। इस वजह से शोरूम में रखा अधिकतर सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था, जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें