फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साबुन और सर्फ बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-27डी में शुक्रवार दोपहर साबुन और सर्फ बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कंपनी का कार्यालय और पास बना गोदाम इसकी चपेट में आ गया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-27डी स्थित सराय ख्वाजा टोल टैक्स के पास विप्रो कंपनी के कार्यालय में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में एसी के स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग पहले कार्यालय में फैली और बाद में पास स्थित गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में साबुन, सर्फ और अन्य ज्वलनशील उत्पाद रखे हुए थे। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें