फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार सवार युवकों से मारपीट की वायरल वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
7 जून की रात को कंपनी की पार्टी से निकले कार सवार युवकों से हुई थी मारपीट
विज्ञापन

बचने के लिए कार भगाने के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गई थी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की कॉलोनी में कार सवार युवकों से मारपीट की वायरल वीडियो मामले में अब एफआईआर दर्ज हुई है। कार सवार युवक कंपनी की पार्टी से निकलकर घर जा रहे थे तो रास्ते में कहासुनी के बाद उन पर हमला किया गया था। बचने के लिए कार भगाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में पुलिस को ये शिकायत सारन स्कूल गली नंबर चार निवासी सानू वर्मा ने दी है। ये नंगला गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। कंपनी की ओर से 7 जून की रात को नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में सहकर्मी विदित, दिशांत व शुभम भी थे। देर रात लगभग 1 बजे पार्टी खत्म होने के बाद विदित अपनी कार से दिशांत व शुभम को छोड़ने जवाहर कॉलोनी के लिए कार से निकले, जबकि सानू अपनी बुलेट बाइक से निकला।
विज्ञापन

आरोप है कि सारन स्कूल रोड गली नंबर 4 के पास पहुंचे तो हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले युवक से इनकी बहस हो गई। वहां दो अन्य युवक खड़े थे। दुकान संचालक ने कहा कि दिशांत अपना भाई है और फिर सब निकलने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी थार सवार युवक आए और आते ही कंपनी कर्मचारियों पर डंडों से हमला कर दिया। इनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। दिशांत व शुभम मौके से चले गए। बाद में आरोपियों ने विदित की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और सानू की बाइक को क्षतिग्रस्त कर उसे भी पीटा। विदित यहां से बचने के लिए कार भगा ले गया लेकिन इसी दौरान कार एक अन्य कार से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घायल हालत में विदित व सानू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें