फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जहर देकर मारने के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विसरा की फॉरेंसिक जांच में ऑर्गेनो फॉस्फोरस मिलने की पुष्टि हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड में सात जुलाई को हुई लईक अहमद की संदिग्ध मौत के मामले में करीब चार महीने बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। विसरा की फॉरेंसिक जांच में ऑर्गेनो फॉस्फोरस मिलने की पुष्टि हुई। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने मौत का कारण जहर बताया, जिसके बाद छह लोगों पर मामला दर्ज हुआ।
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या, जहर देने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मृतक की पत्नी रीहाना निजामी ने पुलिस को दी शिकायत में पति की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने नन्ने उर्फ मोहसिन, मुनीजा, फखरे आलम, वासिद, सुक्की और दिलबर उर्फ दिलशाद पर साजिश का शक जताया है। शिकायत के अनुसार, लईक अहमद सात जुलाई को स्कूटी लेकर घर से निकले थे, जिसके बाद परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया। शाम को बेटे ने फखरे आलम को फोन किया तो उसने बताया कि लईक सूरजकुंड में बेहोश पड़े हैं। नन्ने ने वीडियो कॉल पर लईक को रिक्शा पर बेसुध दिखाया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने अस्पताल पहुंचाने के नाम पर उन्हें भटकाया। रात 10:15 बजे लईक को सफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन

नीला पड़ गया था शरीर और नाखूनों का रंग
पत्नी ने शिकायत में बताया कि पति के शरीर और नाखूनों का रंग नीला पड़ गया था। उनके कपड़ों पर उल्टी लगी हुई थी। मोबाइल में मिले दो वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं, जिनमें एक में लईक को मारने की बात कही गई है। पत्नी ने मोबाइल, वीडियो, कॉल डिटेल और आरोपितों की लोकेशन की जांच कराने की मांग की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का विसरा सुरक्षित किया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट 31 अक्तूबर को मिली, जिसमें ऑर्गेनो फॉस्फोरस कंपाउंड की पुष्टि हुई। 13 नवंबर को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने मौत का कारण ऑर्गेनो फॉस्फोरस पॉइजनिंग बताया। इस आधार पर सूरजकुंड थाना ने 14 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोबाइल के वीडियो और संपत्ति विवाद की आशंका
शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक के मोबाइल से दो महत्वपूर्ण वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो में कई लोग लईक अहमद को चारों तरफ से घेरे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और पीछे से स्पष्ट आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि इसे मारना है और इसे लिटा दो, गिरा दो। इसके अलावा, पत्नी ने पति की हत्या के पीछे संभावित वित्तीय और संपत्ति विवाद का अंदेशा भी जताया है। उनका दावा है कि लईक और आरोपी वकील फखरे आलम के बीच करीब 40 से 50 लाख रुपये का साझा निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन का मामला था, जो इस वारदात की मुख्य वजह बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें