फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर से गहने-नकदी चोरी, घरेलू सहायिका पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-11 में एक मकान से सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। मकान मालिक ने घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना के बाद से घरेलू सहायिका भी घर से गायब बताई जा रही है। सेक्टर-11 निवासी योगेश शर्मा ने 14 नवंबर को सेक्टर-11 पुलिस चौकी में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को उनके घर से सोने के कड़े, चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी और पांच हजार रुपये गायब मिले। वापस लौटने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान गायब था। उन्होंने घर में काम करने वाली सरोज को ढूंढा, लेकिन वह भी नहीं मिली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें