फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सार्वजनिक जगह झगड़ा और अश्लील फब्तियां कसने पर सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक जगह झगड़ा, गाली-गलौज कर राहगीरों के रास्ते में बाधा डालने और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी को मौके पर काबू किया था।
विज्ञापन


दो सितंबर को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रेलवे अंडरपास के पास सड़क पर झगड़ रहे संजीव सोनी उर्फ गुड्डू निवासी सुभाष नगर और राजन निवासी एकता नगर को पकड़ा गया। तीन सितंबर को बाईपास रोड स्थित सीएनजी पंप के पास झगड़ रहे सन्नी निवासी नजफगढ़ और विकास यादव निवासी मोलड़बंद को काबू किया गया। अजरौंदा सब्जी मंडी में गाली-गलौज और हाथापाई कर रहे मोमिन और अरुण कुमार को भी पकड़ा गया। इसी दिन सेक्टर-15 में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में लाल सिंह और सेक्टर-12 में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने के आरोप में शशांक अरोड़ा को पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें