फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल की पहचान के दौरान शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला आया है। युवती की शिकायत पर शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने 21 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बल्लभगढ़ क्षेत्र की युवती ने शिकायत में बताया कि वह करीब ढाई वर्ष से एक व्यक्ति को जानती है। आरोपी उसके पिता का परिचित है और उसके पिता ने ही उसे उसके पास काम पर लगवाया था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने परिवार को पूरी बात बताकर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार इसी डर के कारण वह आरोपी के संपर्क में बनी रही। उसने आरोप लगाया कि पांच जुलाई को आरोपी उसे एनआईटी-1 मार्केट बुलाकर खाना खाने के बहाने फिर एक होटल ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें