फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 पुलिस चौकी के हवलदार अजीत ने दी शिकायत
विज्ञापन

ओल्ड थाना पुलिस ने सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति पर दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में एक व्यक्ति अपनी दो गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। आरोपी पेशे से व्यापारी है और उनकी सराय में हार्डवेयर की दुकान है। ये मामला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सेक्टर-19 पुलिस चौकी के हवलदार अजीत की शिकायत पर ओल्ड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 पुलिस चौकी को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि दो गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट लगाई गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये दोनों गाड़ियां सेक्टर 19 निवासी राजेश बंसल की हैं। पुलिस टीम जब राजेश बंसल के घर पहुंची तो दो गाड़ियां एसयूवी और एस क्रास उनके घर के बाहर खड़ी दिखी। दोनों गाड़ी पर एक की नंबर की प्लेट लगी थी। पूछताछ में पता चला कि व्यापारी ने उक्त नंबर को पहले एस क्रास गाड़ी के लिए पंजीकरण कराया था। चार महीने पहले नई एसयूवी कार खरीदने में उसके लिए रजिस्टर्ड करा लिया लेकिन पुरानी गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर बदला ही नहीं। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें