फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनियंत्रित कार पुलिस बूथ से टकराई

Mon, 18 Aug 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल फ्लाइओवर के नीचे रविवार रात करीब 3 बजे एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिस बूथ से टकरा गई। गाड़ी चालक सेक्टर-15 का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चालक ने शराब पी रखी थी। गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बूथ में मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था। रात करीब तीन बजे चालक की गाड़ी अनियंत्रित हुई और बूथ से टकरा गई। चालक की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। कर्मी ने बताया कि वह दिल्ली की ओर से आ रहा था। यदि बाहर कोई मौजूद होता तो उसे गंभीर चोट आ सकती थी। रात होने के कारण हादसा टल गया। रात को डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस चालक को अपने साथ पूछताछ के लिए गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें