फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत के मामले में 3 महीने बाद बहन के बेटे पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव सीकरी के पास जनवरी में सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। उस मामले में बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने 3 महीने के बाद लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में बहन के बेटे पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पलवल के कैलाश नगर निवासी किस्मत ने बताया कि वह अपने बेटे प्रिंस उर्फ भानू के साथ राजीव कॉलोनी, बल्लभगढ़ में किराये के कमरे में रहती थीं। 14 जनवरी 2026 की शाम को उनकी बड़ी बहन का बेटा अमन उर्फ शिव उनको बिना बताए बेटे प्रिंस को बाइक पर बैठाकर पलवल ले गया। उन्होंने जब अमन को फोन किया तो उसने कहा कि वह बाइक पर सवार होकर वापस बल्लभगढ़ आ रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं आए तो उन्होंने फोन करके पूछताछ की तो किसी अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उनके बेटे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। 3 महीने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बताई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मां ने आरोप लगाया कि अमन उर्फ शिव ने बिना अनुमति के बाइक लेकर लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें