फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ लेने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने गौंछी की 2 कनाल 10.5 मरला जमीन का सौदा करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गौंछी में जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये लेने और बाद में उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने या उसका अनुबंध करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसजीएम नगर निवासी ममता ने सुखवीर, दिनेश भाटी और जेसी शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायत की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने की, तस्दीक के बाद थाना सेक्टर-58 में 26 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गौंछी तहसील में दो कनाल 10.5 मरला जमीन बेचने का प्रस्ताव ममता के सामने रखा। आरोप है कि जमीन को अपना बताते हुए उसे विवाद, बंधक और किसी तीसरे पक्ष के अधिकार से मुक्त बताया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन बातों पर विश्वास करके उसने विक्रय अनुबंध किया और आरोपियों को कुल एक करोड़ रुपये दिए। इसमें 51 लाख रुपये नकद, 19 लाख रुपये चेक के माध्यम से, पांच लाख और 15 लाख रुपये आरटीजीएस व 10 लाख रुपये नकद दिए जाने की बात कही गई है। भुगतान दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ममता को जानकारी मिली कि जिस जमीन को आरोपियों ने उसके लिए उपलब्ध बताया था, वह पहले से विवादित है और उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है या बिक्री का अनुबंध किया जा चुका है। आरोप है कि यह जानकारी उससे छिपाई गई। ममता ने रकम वापस मांगी लेकिन राशि नहीं लौटाई गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने शिकायत की जांच की, तस्दीक के बाद अपराध पाए जाने पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अनुमति के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें