संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने ओल्ड फरीदाबाद और फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन अलग-अलग ट्रेनों के महिला कोच में यात्रा कर रहे आठ पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रति यात्री 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरपीएफ ने आरोपियों से कुल 20,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 64903 के महिला कोच से बादशाह, तुलीराम और राहुल को पकड़ा। वहीं, ट्रेन संख्या 64904 के महिला कोच से पवन कुमार और अरुण को पकड़ा। इसके अलावा फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 64492 के महिला कोच से देव भारद्वाज, शुभम कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई की।