फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफआईएमटीआईए के उद्यमियों ने किया स्टिचिंग सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीआईए) के उद्योगपतियों ने समाजसेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई पहल की है। इसके तह एफआईएमटीआईए के उद्यमियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने इंदिरा कॉलोनी स्थित निशुल्क स्टिचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जल्द शुरू होने वाले कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर और आवश्यक संसाधनों का जायजा भी लिया गया। उद्यमियों की टीम ने केंद्र में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लगभग पूरे हो चुके सेटअप को देखा और कंप्यूटर सेंटर को इसी सप्ताह शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों ने देखा कि स्थानीय जरूरतमंद महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ सिलाई व शिक्षा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उद्यमियों ने कहा हमारा मानना है कि कौशल विकास ही महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है।
विज्ञापन


बता दें कि जब इस स्टिचिंग सेंटर को बनाने का कार्य किया जा रहा था, तो आईएमटी के कई उद्यमियों ने इसमें आर्थिक सहायता दी थी। एफआईएमटीआईए के दीपक प्रसाद ने बताया कि हमारा लक्ष्य जल्द ही ऐसे तीन और निशुल्क कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का है, ताकि सिलाई, कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के जरिये अधिक से अधिक महिलाओं व बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें